gir cow : गिर गाय से सम्बंधित Latest जानकारी 2024

gir cow : गाय पालन की बात आती है, तो लोग अक्सर ही अच्छी नस्ल वाली गायो को पसंद करते है | अच्छी नस्ल वाली गायो में सबसे पहला नाम गिर गाय का आता है | पशुपालक की पहली पसंद भी गिर गाय होती है | इस नस्ल की गाय में काफी अच्छे गुण होते है, तथा इनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी काफी बेहतर होती है | ऐसे में सभी पशुपालको को गिर गाय पालन का सही तरीका बताया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लाभ लिया जा सके | आज के समय में बढ़ती डेयरी की संख्या की वजह से उत्पादन की बढ़ोतरी के लिए पशुओ की अच्छी नस्ल का चुनाव काफी अहम हो गया है |

Gir Cow - Shahjighee – Shahji Ghee

ऐसे में अगर देसी गाय की बात होती है, तो गिर गाय का नाम जरूर लिया जाता है | कम लागत और अर्ध-शुष्क जलवायु में भरपूर उत्पादन के लिए गिर गाय पशुपालको की पहली पसंद होती है | इस गाय का दूध, घी, गोबर और गोमूत्र को भी अच्छे दामों पर बेचा जाता है | इस तरह से गिर गाय का पालन करना आपके लिए मुनाफे का सौदा हो सकता है | आप गिर गाय की सही पहचान कर उसे खरीद सकते है, और अपनी कमाई शुरू कर सकते है | इस लेख में आपको गिर गाय की पहचान कैसे करें तथा गिर गाय की कीमत व कहाँ से ख़रीदे के बारे में बता रहे है |

गिर गाय के नाम की जानकारी (Gir Cow Name Information)

इस गाय का नाम गुजरात के गिर वन के नाम पर रखा गया है | गिर गाय का उद्गम स्थान भी यही राज्य कहलाता है | अन्य क्षेत्रों में इसे अलग-अलग नाम से जाना जाता है | यह मुख्य रूप से गुजरात के सोमनाथ, भावनगर, सौराष्ट्र के राजकोट, जूनागढ़ और अमरेली जिले में पाली जाती है | गिर गाय की लोकप्रियता मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से लेकर बाहरी देश ब्राजील तक फैली हुई है | यही वजह है, कि इसकी संख्या में तेजी से वृद्धि देखने को मिल रही है |

गिर गाय की शारीरिक बनावट (Gir cow body)

गिर गाय के शरीर का रंग सफेद, गहरे लाल या चॉकलेट भूरे रंग के धब्बे के साथ या कभी कभी चमकदार लाल रंग में भी पाया जाता है.

इसके कान काफी लम्बे तथा नीचे की ओर लटके हुए होते है.

इस गाय का शरीर मध्यम से लेकर बड़े आकार तक में पाया जाता है. मादा गिर गाय का औसत वजन 385 किलोग्राम तथा ऊंचाई 130 सेंटीमीटर होती है.

जबकि नर गिर का औसतन वजन 545 किलोग्राम तथा ऊंचाई 135 सेंटीमीटर होती है.इनके शरीर की त्वचा बहुत ही ढीली और लचीली होती है। सींग पीछे की ओर मुड़े रहते हैं.

गिर गाय की बछड़ा देने की उम्र (Gir cow calf age)

गिर गाय बहुत ही कम बीमार होती है. क्योकि यह अपनी अच्छी रोग प्रतिरोध क्षमता के लिए भी जानी जाती है. यह नियमित रूप से बछड़ा देते है. पहली बार यह 3 साल की उम्र में बछड़ा देती है.

गिर गाय की पहचान (Gir Cow Identification)

  • गिर गाय के शरीर का रंग लाल होता है |
  • इस गाय के शरीर के ऊपर गहरे भूरे या लाल रंग के धब्बे पाए जाते है |
  • इस नस्ल की गाय का शरीर मध्यम आकार से थोड़ा बड़ा होता है |
  • मादा गिर गाय 130 CM ऊँची और लगभग 385 KG वजनी होती है |
  • नर गिर गाय का औसतन भार 545 KG और ऊंचाई 135 CM होती है |
  • गिर गाय का माथा चौड़ा और उत्तल आकार का होता है, जो गाय को तेज धूप से बचाने में सहायक होता है |
  • इस नस्ल की गाय के कान नीचे की और लटके हुए और लंबे होते है |

गिर गाय के दूध के फायदे (Gir cow milk benefits)

दूध पीने के बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ मिलते है. इसे सम्पूर्ण आहार माना जाता है. क्योकि इसमें सभी पौषक तत्व पाए जाते है. जो शरीर में होने वाले अनेक रोगों से बचाता है.

गाय, भैस और बकरी के दूध में सबसे अच्छा दूध गाय का माना जाता है. क्योकि यह अधिक सुपाच्य होता है. साथ ही बौध्दिक और शारीरिक विकास के लिए सर्वोत्तम होता है.

गायों में भी गिर गाय का दूध अधिक अच्छा माना गया है. क्योकि इसमें 8 तरह के प्रोटीन, 6 प्रकार के विटामिन, 21 तरह के एमिनो एसिड, 11 तरह के चर्बीयुक्त एसिड, 25 तरह के खनिज तत्त्व, 16 तरह के नाइट्रोजन यौगिक, 4 तरह के फास्फोरस यौगिक, 2 प्रकार की शर्करा  आदि पोषक तत्व पाए जाते है.

इसके अलावा गिर गाय के दूध में खनिज सोना, ताँबा, लोहा, कैल्शियम, आयोडीन, फ्लोरिन, सिलिकॉन आदि तत्व भी पाए जाते हैं।

गिर गाय का दूध  मानसिक रोगों, बेहोशी, भ्रम, हृदयरोग, रक्तपित्त, कैंसर जैसे ख़तरनाक रोग से बचाता है.

गिर गाय की विशेषताएं (Gir Cow Features)

  • गिर गाय एक बार ब्याने के पश्चात् लगभग 1200 से 1800 लीटर दूध का उत्पादन दे देती है |
  • इस गाय के प्रतिदिन की दूध उत्पादन क्षमता 12 लीटर होती है |
  • गिर गाय के दूध में वसा की मात्रा 4.5 प्रतिशत होती है |
  • इस नस्ल की गाय 3 वर्ष की आयु में पहली बार बछड़े को जन्म दे देती है |
  • अपने पूरे जीवन काल में यह गाय 6 से 12 बछड़ो को जन्म देने में सक्षम होती है |
  • इस नस्ल की गाय की औसतन आयु 12 से 15 वर्ष होती है |
  • गिर गाय की प्रतिरोधक क्षमता काफी अच्छी होती है |
  • गिर गाय विभिन्न प्रकार की जलवायु और गर्म क्षेत्रों में भी आसानी से रहने में सक्षम होती है |

गिर गाय के दूध उत्पादन की क्षमता (Gir Cow’s Milk Production Capacity)

डीडी किसान की रिपोर्ट के अनुसार, यह पता चला है, कि गिर गाय एक दिन में 50 लीटर दूध का उत्पादन दे सकती है | यही वजह है, कि पशुपालको में इस नस्ल की गाय की मांग बढ़ती जा रही है | गिर गायो के संरक्षण और संख्या में बढ़ोतरी के लिए कई योजनाओ का संचालन भी किया जा रहा है | पहले यह गाय सिर्फ गुजरात में ही पाली जाती थी, किन्तु अब इन्हे मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, और हरियाणा जैसे राज्यों में भी पाला जाने लगा है |

गिर गाय का जीवनकाल 12 से 15 वर्ष का होता है | जिसमे यह गाय 6 से 12 बच्चो को जन्म दे देती है | एक गिर गाय को अगर अच्छा आहार दिया जाए तो, उसका भार तक़रीबन 400 से 475 KG तक देखने को मिल सकता है | संतुलित पोषण देकर बेहतरीन दूध का उत्पादन भी ले सकते है |

गिर गाय के लिए संतुलित आहार का मिश्रण (Gir Cow Balanced Diet Combination)

अगर आप गिर गाय के लिए आहार का मिश्रण तैयार कर रहे है, तो 100 KG आहार मिश्रण तैयार करने के लिए आपको 40 KG गेहूं व् मक्का दी दलिया, 25 KG चना व मूंग की चूरी, 10 KG बिनोला की खली, 22 KG सोयाबीन की चूरी, 1 KG नमक और 2 KG खनिज मिश्रण को आपस में मिलाकर तैयार कर ले | जीवन निर्वाह के लिए इस आहार मिश्रण की 1 से 1.5 KG की मात्रा को प्रतिदिन दे| दूध देने वाली गाय को अलग से 400 GM बाटा प्रति लीटर के साथ देना होता है | बाहर चराने से भी बेहतर दूध उत्पादन मिल जाता है |

गिर गाय कहा से ख़रीदे (Gir Cow Buy)

गिर गाय की उत्पत्ति का स्थान गुजरात है| लेकिन अब फ़ैजाबाद में भी अधिक दूध देने वाली इन गिर गायो को लाया जा रहा है| इसके अलावा उत्तर प्रदेश के नरेन्द्रदेव यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एण्ड टेक्नॉलजी कुमारगंज में पहले गिर ब्रीडिंग सेंटर की स्थापना की जा रही है, जहां से किसान भाई अपनी डिमांड पर गिर नस्ल की गायो को खरीद सकेंगे |

गिर गाय की कीमत (Gir Cow Price)

गिर गाय की कीमत दूध देने की क्षमता, गाय की आयु और उसके स्वास्थ के आधार पर तय की जाती है | भारतीय बाजार में गिर गाय को 30 से 40 हज़ार रूपए में ख़रीदा व बेचा जाता है |

Also Read :-

ધાણા ની ખેતી : ખેડૂતો માત્ર 10 દિવસમાં ધાણા ઉગાડી કમાણી કરી શકે કે નહિ ? હા કરી શકે છે. જાણો તેના વાવેતરની નવી પદ્ધતિ

farmer story : फुल टाइम नौकरी के साथ कर सकते हैं केसर की खेती, सीखिए इन दो भाईयों से 2024